• Thu. Mar 5th, 2026

सदर विधायक ने दारू के बड़वार निवासी दो जरूरतमंद परिवारों को भेंट किया नमो श्राद्ध राशन किट

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

दारू (हजारीबाग): गुरुवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर में दारू प्रखंड के दो जरूरतमंद शोकाकुल परिवार को नमो श्राद्ध राशन किट उपलब्ध कराया।

विधायक मनीष जायसवाल ने
दारू प्रखंड के इरगा पंचायत के ग्राम बड़वार निवासी स्व.विनोद यादव और स्व.पप्पू यादव के परिजनों को यह किट सौंपा जिसमें करीब 150 लोगों के लिए कच्चा राशन सामग्री उपलब्ध है। ज्ञात हो की विधायक मनीष जायसवाल समाज के ऐसे जरूरतमंद परिवार के लिए नमो श्राद्ध राशन के उपलब्ध करा रहे हैं जो जरूरतमंद हैं ।

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जरूरतमंद परिवार के दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ उनके प्रति मेरे तरफ से एक गिलहरी प्रयास का सहयोग के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया जाता है जिससे हमें आत्मिक शांति मिलती है ।

मौके पर विशेष रुप से भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, दारू विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू, कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, अनिल शुक्ला सहित दारू क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *