
चाईबासा: सदर अस्पताल, चाईबासा में ब्लड उपलब्ध कराने का झांसा देकर एक मरीज के परिजन से ₹4700 छीनने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनुवा थाना क्षेत्र के देवावीर गांव निवासी बुधराम गोप (37 वर्ष) ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपनी पत्नी ललिता गोप के इलाज के लिए 25 जुलाई 2026 को सदर अस्पताल, चाईबासा आए थे। चिकित्सक द्वारा रक्त की आवश्यकता बताने पर वे ब्लड बैंक पहुंचे, लेकिन वहां रक्त उपलब्ध नहीं था।

इसी दौरान ब्लड बैंक के बाहर एक व्यक्ति ने रुपये लेकर ब्लड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वादी जैसे ही पैसे निकालने लगे, आरोपी उनके हाथ से ₹4700 छीनकर फरार हो गया।

अगले दिन 26 जुलाई को जब बुधराम गोप पुनः अपनी पत्नी के लिए ब्लड की व्यवस्था करने सदर अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने उसी व्यक्ति को अस्पताल परिसर में देख लिया। वादी ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संजय सोलंकी (27 वर्ष) बताया।
मामले में सदर थाना कांड संख्या 73/25, दिनांक 26 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस)-2023 की धारा 318(4) एवं 304 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी संजय सोलंकी, पिता महेंद्र सोलंकी, निवासी गुटुसाई (सेमसन देवगम के मकान में किरायेदार), थाना मुफ्फसिल, चाईबासा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
