• Fri. Mar 6th, 2026

सड़क पर गंदा पानी बहाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध, मुखिया ने कहा गंदा पानी बहाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 18, 2023

 

गावां प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत के चक में कुछ लोगों के द्वारा गंदा पानी सड़क पर बहाया जा रहा है जिससे आने जाने लोगों को काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया है और इसके साथ ही स्थानीय मुखिया को भी शिकायत किया गया। ग्रामीण टुन्नु कुमार यादव ने बताया कि कुछ लोग अपने घर का गंदा पानी सड़क पर बहा रहे हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है और महादेव मठ मंदिर जाने वाले लोगों भी गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ता है। अन्य ग्रामीणों ने कहा कि कहा कि पिछले कुछ महीनों से कुछ लोग घर का गंदा पानी सड़क पर बहा रहे हैं जिसे लेकर कई बार इन मना किया गया लेकिन फिर भी गंदा पानी सड़क पर लोग बहा रहे हैं।
इस संबंध में नगवां मुखिया मेराज उद्दीन ने कहा कि ग्रामीणों ने शिकायत किया था कि कुछ लोग सड़क पर गंदा पानी बहा रहे हैं जिससे आम लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जिसके बाद उक्त स्थल पर जा कर सड़क पर गंदा पानी बहाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिया गया कि यदि सड़क पर कोई गंदा पानी बहाते हुए पाए गए तो उन पर कानून करवाई होगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने अपने घरों में सोखता गढ़ा का निर्माण करवाएं जिसका खर्च सरकार की ओर से दिया जायेगा।
मौके पर टुन्नु यादव, रमेश यादव, राजेश यादव, आलोक यादव, बबलू यादव, राजीव यादव, अर्जुन यादव समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *