
*
हजारीबाग: हजारीबाग से बगोदर को जोड़ने वाला एनएच 522 सड़क की खस्ताहाल स्थिति दिन-ब-दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को हजारीबाग के रोला में एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसमें बासोबार निवासी मंसूर मियां उम्र लगभग 50 वर्ष थी, 12 चक्का ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।यह घटना कोई एकल मामला नहीं है। बुधवार को भी इसी स्थान पर अमजद नामक व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हुए। वहीं, दारू प्रखंड के हरली पेटो में भराजो निवासी सरजू ठाकुर के परिवार के चार सदस्य दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इस पर साइकिल भी नहीं चलाई जा सकती। ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर है कि अगर सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो दुर्घटनाएँ ऐसे ही होती रहेंगी। आम जनों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि सड़क को ठीक किया जा सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अखबारों में इस मुद्दे को छापा गया परंतु सरकार मौन है, कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
