• Sun. Apr 5th, 2026

संसार भगवान राम और कृष्ण को नही छोड़ता :बृजेश जी महाराज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 22, 2024
crescent ad

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

 

पुटकी। करकेंद पारबाद पुल के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिन गुरुवार को बृजेश जी महाराज ने कहा यह संसार भगवान राम और कृष्ण को नहीं छोड़ता यह संसार साधु महात्मा को भी नहीं छोड़ता यह संसार ऐसा ही विचित्र है। महाराज जी ने कहा कि हम सनातनियों को अपने धर्म पर एक सहमत होकर रहना चाहिए जिससे कोई और हमारे धर्म पर उंगली ना उठा सके। हमें जीवन भगवान को आगे रखकर चलना चाहिए जिससे हम अपने अवगुणों पर विजय हासिल कर सके। केवल सत्संग के माध्यम से ही हमें भी मोक्ष प्राप्त हो सकता है। भगवान श्री कृष्ण की फूलों की होली का दिव्य दर्शन एवं बनारस काशी से आए ब्राह्मणों द्वारा हनुमान आरती का भव्य आयोजन किया। रात्री 8 बजे से प्रारम्भ हुआ। जिसमें सेकडों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने वालो की आपाधापी लगी रही।आयोजन को सफल बनाने में पंडित उदय तिवारी, राजकुमार पांडे एवं कमलेश तिवारी के अलावे मुख्य जजमान बबलू सिंह,अनिल सिंह,भोला शर्मा,सुभाष पासवान,राजेश भारती, भगत सिंह, नरेश भारती सहित पूजा समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *