• Tue. Jan 13th, 2026

संताली नृत्य एवं ढोल नगाड़े बजाकर किया नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत*

ByAdmin Office

Jul 22, 2022

*संताली नृत्य एवं ढोल नगाड़े बजाकर किया नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत*

धनबाद। जनजाति संथाल आदिवासी समाज से द्रोपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति बनने पर संथाल अकील पड़ाव समिति के केंद्रीय समिति ने रणधीर वर्मा चौक पर जश्न मनाया।

उत्साह और उमंग के साथ संथाली डोंग और लॉन्गड़े नृत्य कर, ढोल नगाड़े बजाकर रणधीर वर्मा और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर खुशी का इजहार किया।

समिति के अध्यक्ष लोबिन मरांडी ने जोहार स्वागत अभिनंदन किया और एनडीए एवं सहयोगी सांसदों एवं विधायकों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में संताल सांस्कृतिक सोसायटी भी शामिल थी।

इस खुशी के मौके पर सुरजन हांसदा झामलाल हांसदा कमलेश हांसदा तलॉबा मुर्मू विनीता कुमारी लाल देव पांडे मनोज हाजरा एवं समिति के अन्य सदस्य खुशी से उत्साहित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *