• Tue. Mar 3rd, 2026

संजय मेहता ने एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में निदेशक से की मुलाकात सीएसआर परियोजनाओं को लेकर किया विचार – विमर्श

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

संजय मेहता ने एनटीपीसी कोल माइनिंग मुख्यालय, रांची में क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पार्थ मजूमदार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने हजारीबाग में चल रहे है कोयला खनन परियोजनाओं को लेकर बातचीत की। उन्होंने निदेशक से आग्रह किया की प्रोजेक्ट प्रभावित क्षेत्र एवं पूरे जिले के अलग – अलग क्षेत्रों में सीएसआर परियोजनाओं को धरातल पर उतारे जाने की जरूरत है। विशेषकर उन्होंने बरही क्षेत्र में सीएसआर परियोजना की माँग की है। बरही में स्पोर्ट्स एकेडमी, खेल गतिविधियों को बढ़ाने में उन्होंने NTPC को पहल करने का आग्रह किया है। संजय मेहता ने कहा कि बातचीत काफी सकारात्मक रही है। एनटीपीसी के निदेशक ने सकारात्मक पहल का भरोसा दिया है। जल्द ही दूसरे दौर की बातचीत में परियोजना का प्रारूप निदेशक के समक्ष रखा जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *