• Mon. Sep 22nd, 2025

संगठन विस्तार में जुटी अपन माटी मोर्चा अपन माटी मोर्चा है एक गैर राजनीतिक मोर्चा : डॉक्टर रामानुज

ByAdmin Office

Aug 30, 2022

संगठन विस्तार में जुटी अपन माटी मोर्चा अपन माटी मोर्चा है एक गैर राजनीतिक मोर्चा : डॉक्टर रामानुज

बरही (हजारीबाग) : अपन माटी मोर्चा बरही विधान सभा के प्रत्येक पंचायत में वार्ड स्तर पर कार्य एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्य कर रही है।बरही विधान सभा के सभी 64 पंचायतों के वार्ड स्तर पर सदस्य व पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। बताया गया कि अपन माटी मोर्चा (एएमएम) के पदाधिकारी व सदस्य हर क्षेत्र में समाज सेवा के लिए तत्पर है। एएमएम स्थानीय आम जनता की तलाश रखती है जिनका विचारधार अपने माटी से जुड़ा है। जो समाजिक न्याय व इंसाफ की लडाई समाज के हर वर्ग के लिए लडेगी।

एएमएम आने वाले वक्त में इस क्षेत्र के राजनैतिक भविष्य को तय करेगी व बरही विधान सभा में स्थानीय प्रतिनिधित्व को बढावा देगी।मोर्चा बरही विधान सभा में बेहतर शिक्षा के लिए महाविद्यालय व बेहतर शिक्षा के लिए सम्पूर्ण सुविधायुक्त बड़े अस्पताल की माँग प्रमुखता से करेगी। जानकारी देते हुए डॉ. रामानुज कुमार ने बताया कि अपन माटी मोर्चा के सदस्यता प्राप्त करने के इच्छुक लोग उनके व्हाट्सअप नम्बर 7004945418 पर अपना वोटर आईडी कार्ड भेज सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *