• Sun. Mar 1st, 2026

श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कलश यात्रा में शामिल हुई महिलाएं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 27, 2023

 

*धनबाद :* रविवार को धनबादव न्यू मुरली नगर,कोयला नगर में आयोजित श्री श्री शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आज सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला एवं पुरुष श्रद्धालुगण ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया।

जहां लोगों ने सर पर कलश लेकर न्यू मुरली नगर से सिंह मैंसन स्थित सूर्यदेव सरोवर पहुंचे।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने उपस्थित सभी श्रदालुओ का स्वागत अभिनंदन किया।वहीं पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर पूरे विधि विधान के साथ कलश पूजन पूर्ण कर जल भरी कार्यक्रम की शुरुआत की।

वहीं रागिनी सिंह ने उपस्थित महिला श्रद्धालुओं के साथ तालाब से कलश में जल भरकर वापिस मंदिर प्रांगण के लिए कलश यात्रा में सामिलित हुई। रागिनी सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस दौरान मुख्य रूप से सुजित कुमार वर्मा,प्रभु राम, राधेश्याम पंडित,रामशरण पाल, संजय बरनवाल, प्रदीप बरनवाल के अलावा कई अन्य गणमान्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *