

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी :- गोपालीचक स्तिथ श्री श्री बजरंगबली मंदिर के 25वां वार्षिक महोत्सव का नौ दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ आरम्भ हुआ । हनुमान पूजा , वेदी पूजन के पश्चात कलश शोभा यात्रा गोपालिचक हनुमान मंदिर परिसर से होते हुए केंदुआ पुल से होते हुए करकेंद मोड़ होते हुए एकड़ा नंदी तक निकाला गया । घाट पर पूजा होने के पश्चात कलश शोभा यात्रा गोपालिचक हनुमान मंदिर परिसर आकर समाप्त हो गई । कलश यात्रा में हज़ारो की संख्या में महिला व पुरुष शामिल हुए । कलश यात्रा के पश्चात महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमे हज़ारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया ।
बजरंगबली पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि नौ दिवसीय महोत्सव कलश शोभायात्रा, वेदी पूजन, भंडारा के साथ आरंभ हुआ और शुक्रवार की संध्या भगवान का पूजन के साथ वृंदावन के ब्रजेश जी महाराज का श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगा ।
वार्षिक महोत्सव को सफल बनाने में रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह , अनिल शर्मा, आनंद खंडवाल , कमलेश पंडित , अशोक सिंह , सुभाष पासवान , दिलीप सिंह, अजय पासवान, विनोद सिंह, क्रांति मिश्रा ,संतोष मिश्रा, भोला शर्मा, जितेंद्र शर्मा , दिलीप शर्मा, हरिवंश राजभर ,राजेश भारती , राजू भुइयां, नरेश भारती , मनु मोदक , राहुल भुइयां , गणेश यादव ,राकेश भुइयां,मंटू सिंह , रंजन कुमार , बबीता पासवान , सृष्टि पासवान शक्ति पासवान , गोपाल गुप्ता, गंगाधर बाउरी, ज्वाला सिंह व अन्य मंदिर समिति की अहम भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
