
अयोध्या के बाद भगवान राम की दूसरी नगरी हजारीबाग के धर्म प्रेमियों एवम कलाकार समाज के द्वारा दिनांक 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हजारीबाग बड़ा अखाड़ा में दो दिवसीय रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत
दिनांक 21 जनवरी को सभी आयु वर्गो के लिए सुबह 11 बजे से पेंटिंग,फैंसी ड्रेस और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विषय रामायण ,दोपहर 2 बजे से सभी धर्मप्रेमियों एवं सहयोगियों का सम्मान समारोह ,शाम 4 बजे से संगीत सह भक्ति समूह नृत्य एवं शाम 5 बजे से दिल्ली रामलीला मैदान के तर्ज पर 80 कलाकारो से सुसज्जित भव्य रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। एवं दिनांक 22 जनवरी को सुबह 8 बजे से हनुमान चालीसा का पाठ , सुबह 9 बजे से राम दरबार पूजा अर्चना ,सुबह 11 से 1 बजे तक अयोध्या रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा लाइव प्रसारण एवं दोपहर 2 बजे से शोभा यात्रा श्री राम जनकी रथ का प्रस्थान नगर भ्रमण के बाद बड़ा अखाड़ा में वापसी एवं प्रसाद वितरण होगा।
500 वर्षों के बाद आए इस ऐतिहासिक पल को हजारीबाग के सभी नगरवासी कला के माध्यम प्रभु श्री राम के जीवन को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार महंत विजयानंद दास जी के मार्गदर्शन में इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है।प्रेस वार्ता के बाद सभी कलाकारो एवं मीडिया बंधुओ ने वरिष्ठ पत्रकार दिवंगत प्रो. शैलेश शर्मा को दो मिनट का मौन धरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। आज स्थानीय डॉल्फिन रिजॉर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति से कार्यक्रम संयोजक सुबोध आकाश,अध्यक्ष अमिताभ श्रीस्ताव,उपाध्यक्ष रामकिशोर सावंत,सचिव विशाल कुमार ,कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, मुख्य निर्देशक राकेश गौतम सदस्य शशिकांत सिन्हा ,बबलु सिन्हा, मीडिया प्रभारी प्रदीप पाठक एवं
संरक्षक हर्ष अजमेरा,विकास कुमार,डॉक्टर अमला राणा ,राजीव रंजन मिश्रा मुख्य रूप से समिल्लित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
