• Sun. Mar 8th, 2026

शोकाकुल परिजनों को विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया राशन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 10, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत नापोखुर्द पंचायत के ग्राम डोकाटांड़ निवासी दिवंगत काबिलासो देवी के श्राद्ध कार्यक्रम हेतु राशन स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। ज्ञातव्य हो कि ग्राम डोका टांड़ निवासी दिवंगत कबीलासो देवी की मृत्यु विगत दिनों हो गई थी। मृतक का पति पहले ही गुजर गया था। मृतक का एक पुत्र है ।वह बहुत ही गरीब है श्राद्ध कर्म करने में असमर्थ था। इसकी जानकारी विधायक को दिया गया इसी कड़ी में रविवार को विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, राजकुमार साव के माध्यम से मृतक के परिजनों को श्राद्ध कर्म हेतु राशन उपलब्ध कराया गया। विधायक ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि गरीब की हर संभव मदद परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। विधायक इस तरह से कहीं भी गरीब को मदद किया करती है इस तरह मदद करने के कारण ही विपक्ष के लोग और कुछ गिने-चुने अधिकारी को हजम नहीं होता है। विधायक के इस तरह से मदद करने से शोका कुल परिवार को राहत मिलती है।मौके पर हरी साव,त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता ,शंभू नाथ साहू, सुखदेव प्रसाद गुप्ता, प्रदीप साव प्रकाश साव जनक भुइयां ,सुरेंद्र यादव, बलदेव ठाकुर, चंदवा देवी उमेश यादव, जयनंदन साहू ,बबलू साहू, बलदेव ठाकुर, शिव शंकर साव एवं अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *