• Thu. Feb 26th, 2026

शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका हुआ उद्धार : मनोज यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 4, 2023

 

चौपारण: करमा पंचायत के वृंदावन में आयोजित
शिव प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ व रामपुर में आयोजित श्री श्री 1008 श्री नव दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पूर्णाहुति संध्या आयोजित भक्ति जागरण का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने उदघाटन किया।

इस दौरान अपने चिर परिचित अंदाज में पूर्व विधायक ने अपने भक्तिमय प्रस्तुति उपस्तित श्रद्धालुओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व यज्ञ समिति ने पूर्व विधायक को अंगवस्त्र देकर समान्नित किया। उपस्थित श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले नौ दिनों से जिस प्रकार समस्त ग्रामीण पूरे भक्तिभाव से यज्ञ को सफल में लगे रहे, भगवान कि कृपा आप सबों पर जरूर बनेगा और आपका गांव प्रगति उन्नत्ति के मार्ग पर अग्रसर होगा।

पूर्व विधायक ने कहा कि भगवान शिव शंकर को जिसने पूजा, उसका उद्धार हुवा, अंत काल को भवसागर में, उसका बेडा पार हुवा। इस दौरान रामपुर यज्ञ समिति अध्यक्ष छोटेलाल चनद्रवंशी, सचिव सुनील प्रसाद, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद व वृंदावन यज्ञ समिति अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रसाद, सचिव, कोषाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद आदि समिति के सक्रिय सदस्यों को पूर्व विधायक ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। रामपुर में मंच संचालन शिक्षक शशिकांत शर्मा ने किया वही मौके पर किंकर शर्मा, सिकन्दर राम, रणधीर प्रसाद, अशोक राणा, विवेक कुमार, धर्मवीर कुमार, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

वही बृंदवान में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, समाजसेवी रामचन्द्र सिंह, आदित्य चौरसिया, यज्ञ समिति के सक्रिय सतेंद्र प्रसाद, बसंत दाँगी, आशीष प्रसाद, अनिल दाँगी, अनिल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, दशरथ महतो, बलराम प्रसाद, सुग्रीव प्रसाद, मनोज साव, निर्मल प्रसाद, उदित प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *