
मैथन :एग्यारकुंड प्रखंड अंतर्गत शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत सचिवालय में आपकी योजना आपकी सरकार, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर 22 दिसंबर शुक्रवार को लगाया गया। शिविर में लाभुकों का काफ़ी भीड़ रही। ग्रामीण बढ़ चढ़कर शिविर में पहुचे तथा अपने अपने आवेदन जमा किये। कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, उपप्रमुख विनोद दास, जिप सदस्य बादल बाउरी, मुखिया चंचल देवी, शिक्षक प्रमोद झा, पप्पू यादव, पंचायत सचिव लालू रविदास, पंचायत समिति सदस्य, उपमुखिया, वार्ड सदस्य आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संबंध में बीडीओ एवं मुखिया ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शिविर आज शिवलीबाड़ी दक्षिण पंचायत सचिवालय में लगाया गया है। ग्रामीण बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शिवर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, नवनिहालो को अन्न प्रासन व मुह जुठठी, कंबल वितरण, धोती साड़ी लुंगी, आय, जाती, पेंसन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, पौधा वितरण के साथ-साथ अबुआ आवस, बिजली, बैंक, शिक्षा, आवासीय, स्वास्थ आदि से संबंधित विभाग का स्टॉल लगाया गया है। जिसमे हर विभाग के प्रतिनिधि मौजूद है। लाभुकों के समस्या का निवारण किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य है कि राज्य सरकार द्वारा जो भी योजनाएं हैं। उसका लाभ सीधे लाभुकों को मिल सके। जिसके तहत पूरे राज्य में यह कार्यक्रम हो रही हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
