
संवाददाता : बरही
बरही के होम्योपैथीक चिकित्सक डॉ. महादेव मेहता वर्ष 1982 से बरही में एक सफल चिकित्सक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं। इनसे इलाज के लिए बिहार एवं झारखंड के कई क्षेत्रों से लोग आते हैं। पूर्व में इनका क्लिनिक बरही तिलैया रोड में चल रहा था जो अब न्यू कॉलोनी बरही में चला गया है। उन्होंने कहा कि मेरी सबसे बड़ी पूंजी मेरे द्वारा ठीक किए गए मरीज हैं, उनकी प्रतिक्रिया सुनकर लोग मेरे पास आते हैं। डॉ. मेहता ने बताया कि वर्ष 1982 में धनबाद से अपनी जॉब छोड़कर बरही आ गया और बरही के तिलैया रोड में 1982 में मेहता होमियो क्लिनिक की स्थापना कर लोगों की सेवा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि उस वक्त सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य सेवाएं आज की तरह बेहतर नही थी। बरही के रसोइया धमना, छोटकी बरही, लस्करी, बेन्दगी, कोयली, उज्जैना, गया रोड, प्रेम नगर आदि क्षेत्र के लोगों के लिए लगभग 8 हज़ार की आबादी पर अकेला चिकित्सक था। समय काफी चुनौतियों से भरा था। अपना दायित्व समझ कर रात- दिन कभी भी लोगों की सेवा किया। सूचना मिलने पर रात के बारह एक बजे उठकर लोगों के घर इलाज के लिए जाता था और आज भी जा रहा हूँ। डॉ. मेहता ने कहा की अपने नए आवास बरही न्यू कॉलोनी से ही अब मरीजों को सेवा दूँगा। मरीज जानकारी के लिए 9430717876, 8789664989 पर संपर्क कर सकते हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
