• Fri. Mar 13th, 2026

शिक्षा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं अन्य ने अभिभावक संग बच्चो को दिया संदेश।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा- : सुनहरे भविष्य की कामना करना और उसे बनाना इसे करने का काम एक मात्र आपकी शिक्षा ही करेगी। बच्चो को शिक्षा पूरी इमानदारी पूर्वक ग्रहण करने और माता पिता को उस पर अमल करवाना जरूरी होता है ये बाते शुक्रवार को प्लस टू बीएल शर्मा अनुग्रह हाई स्कूल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कपिल देव तिवारी ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चो को संबोधित करते हुये कहा।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आज बिहार सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना छात्र-छात्राओ के लिये संचालित किये हुये है ताकि स्कूली बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हुये उन योजनाओ का लाभ भी प्राप्त करे।पोशाक,साइकिल से लेकर छात्रवृति सहित अन्य योजना को सरकार ने छात्र-छात्राओ के लिये लागू करके उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक अच्छे नागरिक बनने सहित अपनी मंजिल की प्राप्ति के लिये छात्र-छात्राओ के बीच संचालित कर रहा है।इसलिये स्कूली बच्चे अपनी शिक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कंजूसी न करे बल्कि पूरी ईमानदारी पूर्वक शिक्षा ग्रहण करे।मौके पर बीडीओ रविजी ने भी शिक्षा और जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी स्कूली बच्चों को दिया।मौके पर विद्यालय प्रभारी अभय कुमार,लिपीक संतोष कुमार,डाॅ.मनोज झा,परमानंद झा सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *