• Sun. Mar 8th, 2026

शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय स्टीयरिकंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि से संबंधित बैठक सम्पन्न।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 10, 2022

 

हज़ारीबाग : जिला स्तरीय स्टीयरिकंग-सह-मॉनिटरिंग कमिटि, मध्याह्न भोजन से संबंधित बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई।

मौके पर रसाईया का मानदेय ससमय करने सहित 15 नवम्बर के बाद कैम्प लगाकर बच्चों के स्वास्थ्य जांच किये जाने का निदेश दिया गया। वहीं सभी बीपीओ/बीओ को अपने-अपने क्षेत्रा में यदि किचन सेट नहीं है जानकारी प्राप्त कर सूचित किये जाने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति तालिका की जांच करने सहित बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही विद्यालयों में बुनियादी तौर पर रख-रखाव, साफ-सफाई सहित शौचालयों की नियमित सफाई किये जाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेन्द्र नारायण, जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष गुप्ता सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *