• Thu. Mar 5th, 2026

शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम मनाने को लेकर हुआ बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 27, 2023

 

गावां थाना परिसर में आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ महेंद्र रविदास व संचालन थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने किया। बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के सभी लोगों ने एक स्वर में मोहर्रम का त्योहार आपसी भाईचारा के साथ मनाने का निर्णय लिया। वहीं सभी पंचायत के मुखिया, पंसस और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में निकलने वाली ताजिया जुलूस को लेकर बीडीओ व थानेदार से अवगत कराया। इस दौरान बैठक में कुछ जनप्रतिनिधियों ने मंझने पंचायत के मुख्य सड़क पर ब्रेकर लगाने, जुलूस में चिकित्सा टीम और नए लोगों का नाम लाइसेंस में जोड़ने की मांग की। साथ ही बादीदीह के पंसस अशोक यादव ने मोहर्रम के दिन हाइवा का संचालन बंद रखने की मांग की। इसपर बीडीओ ने थानेदार को मोहर्रम के दिन निकलने वाले अखाड़ा जुलूस को ध्यान में रखते हुए बादीदीह पथ से हाइवा का संचालन बंद करने का निर्देश दिया। वहीं बिरने से मंझने के बीच ब्रेकेटिंग कर वाहन निकालने की बात कही। इसके अलावा गावां व माल्डा में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि त्योहार में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया में त्योहार को लेकर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कहा कि कहीं भी किसी तरह अप्रिय घटना की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
मौके पर जिप सदस्य पवन चौधरी, इमरान अंसारी, राजेंद्र चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पूर्व उपप्रमुख नवीन कुमार, नागेश्वर यादव, मुखिया आरती देवी, निरंजन सिंह, मेराज उद्दीन, सब्दर अली, दिनेश पांडेय, ब्रह्मदेव शर्मा, कन्हाय राम, पिंटू कुमार साव, अभिमन्यु कुमार, अखलेश यादव, रंधीर चौधरी, अरविंद गुप्ता, मरगूब आलम, मंसूर मियां, मकसूद आलम, वहाब खान, अशोक यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *