
धनबाद : सरायढेला मड़प थान में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के तत्वधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड के मसीहा, क्रांतिकारी शहीद वीर निर्मल महतो की 72 वीं जन्मदिन पर उनको याद करते हुए उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया एवम उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहिद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन को बहुत ही कम समय में जन जन तक पहुंचाया। उन्होंने असम के आसू के तर्ज पर झारखंड में आजसू का गठन किया और छात्रों को झारखंड आंदोलन से जोड़ा।

बहुत की कम समय में वे जन नायक के रूप में उभरे। उनके व्यक्तित्व और लोकप्रियता को देखकर आंदोलन विरोधियों ने उनकी केवल 37 वर्ष की उम्र में उनकी हत्या कर दी। आज भी उनकी वाणी और कार्य यूवाओ का हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेंगे। आज के श्रद्धांजलि सभा में पूर्व पार्षद गणपत महतो, उप प्रमुख आशा देवी महतो, पार्षद मंजु देवी, मुखिया उमेश महतो, स्वपन कुमार महतो, डा निरीश महतो, काली चरण महतो, बलाई महतो, जगन्नाथ महतो, हीरा लाल महतो, जितेंद्र महतो, संजय महतो, राजकिशोर महतो, मागा प्रसाद महतो, गुंजरी देवी, रोशना देवी, प्रिया महतो, बबिता महतो, ममता देवी, लक्ष्मी देवी, ललीता महतो, हेमंत मंडल, सूरज महतो, आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
