• Fri. Feb 27th, 2026

शहरपुरा इंटक कार्यालय में सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 17, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)आज दिनांक 16 जून 2023 को स्थानीय सहरपुरा स्थित इंटक कार्यालय मैं सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई बूथ लेवल तक संगठन मजबूत हो प्रमुख मुद्दा यही रहा साथ ही मयूर गेट से कल्पना टॉकीज और कल्पना टॉकीज से मुख्य अस्पताल के दक्षिणी गेट तक सड़क की दुर्दशा का जिम्मेवार नगर निगम के आयुक्त को माना गया इसके साथ ही नगर के कई एक नाला नाली पूरी तरह से समाप्त हो गया है जिसके और नगर निगम का ध्यान नहीं है जिसकी एकमुश्त निंदा किया गया। सिंदरी नगर में खासकर एफसीआई कॉलोनी की बिजली की स्थिति जब से झारखंड विद्युत बोर्ड अधिग्रहण किया है बद से बदतर हो गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक में प्रमुख रूप से सिंदरी विधानसभा प्रभारी मोहतरमा शाहिदा कमर महेंद्र कुमार दुबे सिंदरी नगर प्रभारी माधव सिंह जियाउल हुसैन सह प्रभारी अनिल सिंह किशोर महतो विश्वनाथ प्रसाद सिंह के अलावे सोमनाथ दुबे सत्यदेव सिंह वार्ड अध्यक्ष आनंद कुमार लल्लन ठाकुर इरफान बाबू अंसारी शाहिद कमर विनोद कुमार के अलावे सिंदरी के वरिष्ठ कॉन्ग्रेस कर्मी एवं जिला के पदाधिकारी सेवादल के अध्यक्ष सर्वश्री पूर्णेन्दु सिंह चंद्रशेखर झा विजय कुमार सत्येंद्र सिंह कुमार अजीत कुमार मंडल (सिंदरी बस्ती) सेवादल नेता संतोष सिंह अजय कुमार सिंह जिला महामंत्री सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन किया इनके अलावा बड़ी संख्या में युवा बैठक में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *