
*नयी दिल्ली :* अगर आप घूमने का शौंक रखते हैं तो दिल्ली आपके लिए बेस्ट शहर है। दिल्ली में बहुत सी ऐसी जगहें है जो शाम होने के बाद दुबई बन जाती हैं। इन जगहों पर आप रात को कभी भी जा सकते हैं। जहां आप अपने दोस्तों के साथ खुलकर पार्टी कर सकते है।दिल्ली जितनी हसीन दिन में है, उतनी ही खूबसूरत रात के समय भी लगती है। इस दौरान यहां का नजारा किसी विदेशी जगह से कम नहीं होता। लेकिन कभी-कभी राजधानी की जगहों को देखकर हमारे मन में यही ख्याल आता है कि यहां देखने के लिए बस इमारतें हैं और छोटे-बड़े मॉल्स हैं। लेकिन कभी आपने शहर को रात के समय देखा है? रात में चमचमाती लाइट्स में दिल्ली का नजारा कुछ और ही होता है।
अगर हम रात में घूमने की बात करें, तो 10 बजे के बाद भी यहां देखने के लिए काफी कुछ खुला रहता है। पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए ऐसी शांत और मजेदार जगह यकीनन आपके अनुभव को बेहतरीन बना देंगी। तो चलिए फिर दोस्तों को आज ही तैयार करिए और 10 बजे के बाद दिल्ली की इन जगहों पर निकल पड़िए
*प्रिवी, कनॉट प्लेस :*
दिल्ली के केंद्र में स्थित, प्रिवी दिल्ली के सबसे अच्छे पार्टी स्थानों में से एक है । इसमें बॉलीवुड नाइट्स से लेकर ईडीएम नाइट्स, वीआईपी लाउंज और एलईडी लाइट्स से जगमगाता एक बड़ा डांस फ्लोर है। यहां खाने-पीने की भी खूब व्यवस्था है, जहां पर आप फूडी मूड को एकदम शांत कर सकते हैं। अगर आपकी लड़कियों की टोली है, तो रात में गुरुवार के दिन प्रिवी जाना न भूलें ।
*क्लब बीडब्ल्यू, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी :*
आप अगर संगीत की शौकीन हैं तो आपके फ्रेंड्स के साथ दिल्ली के सीडब्ल्यू क्लब में जरूर जाना चाहिए। यहां खुशनुमा माहौल में आप अपना सारा तनाव भूल जाएंगे।
बीडब्ल्यू में आप अपने दोस्तों के साथ वीकेंड पर ज़रूर आएं। यहां का दीवाना कर देने वाले संगीत और बेहतरीन एंबिएंस वाले नाइट क्लब में आप जमकर मस्ती कर कर सकते हैं। इसमें एक ही जगह पर एक डांस फ्लोर, एक लाउंज और एक बार भी है।
*इंडिया गेट का लें मजा :*
दिल्ली का इंडिया गेट एक ऐसी जगह है, जहां लोग अपना मूड फ्रेश करने के लिए या थोड़ी हवा खाने के लिए रोज रात को यहां पहुंचते हैं। हालांकि पुलिस 10 बजे के बाद यहां से लोगों को हटाना शुरू कर देती है, लेकिन फिर भी आप हैंगऑउट के लिए इसके आसपास घूम सकते हैं। इंडिया गेट के सामने लगे आइसक्रीम के ठेले से आइसक्रीम ले सकते हैं, यही नहीं यहां आप नाइट फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
*मुरथल भी जा सकते हैं*
दिल्ली से करीबन 48 किमी दूर मुरथल भी किसी से कम नहीं है। नाइटआउट के लिए या दोस्तों के साथ हैंगऑउट करने के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां लंबी कतार में लगे ढाबों पर बैठकर खाने के लिए लोगों की भीड़ सी लगी रहती है। दिन हो या रात यहां हमेशा रौनक देखी जा सकती है। हरियाणा में स्थित मुरथल अपने पंजाबी खाने के लिए बढ़िया है।
*पंडारा रोड भी जाएं:*
दिल्ली के देर रात खुले रहने वाले इलाकों में, पंडारा रोड आधी रात के शौकीनों के लिए बढ़िया है। वेज गुलाटिस बढ़िया बेस्ट वेजिटेरियन फूड के लिए जाना जाता है, वहीं यहां एक नहीं बल्कि कई शानदार चीजों का मजा लिया जा सकता है।
*जैन चावल वाला*
कनॉट प्लेस में मौजूद ये जगह राजमा के स्वादिष्ट टेस्ट के लिए जाना जाता है। बता दें, ये दुकान रात 1 बजे तक खुली रहती है।
*राजिंदर दा ढाबा*
सफदरजंग एन्क्लेव में आमतौर पर भीड़-भाड़ वाली यह जगह दक्षिण दिल्ली में रात में घूमने वालों के लिए बेस्ट है। यहां टेस्टी गलौटी कबाब, दाल मखनी और मलाई चाप सर्व की जाती है, और अच्छी बात तो ये है यहां आधी रात तक भी ढाबा खुला रहता है।
*हौज खास गांव*
दिल्ली के ये जगह भी ऐसी है, जहां 12-1 बजे भी भीड़ दिख जाती है। हौज खास विलेज में कई पार्क हैं, क्लब्स हैं छोटे-मोटे खाने के कैफे हैं, यही नहीं यहां स्ट्रीट फूड भी रात 10 बजे के बाद लगे रहते हैं। तो जब भी खाने-पीने का दिल करें एक बार यहां दोस्तों के साथ जरूर आएं।
*दिल्ली में यहां की नाईट लाइफ, पेरिस से नहीं है कम, रात में दिखता है एकदम विदेश जैसा नजारा*
*मूलचंद परांठे*
देर रात तक चलने वाला लोकप्रिय पराठा रेस्तरां जो कुछ साल पहले तक सुबह 5 बजे तक परोसा जाता था, अब केवल रात 11.30 बजे तक ही सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी लोगों की भीड़ यहां कम नहीं हुई है, यहां के पराठों का स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। यहां से अलग-अलग वैराइटी वाले स्टफ पराठे भी घर के लिए पैक करवाकर ले जा सकते हैं।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
