
………………………………..

चौपारण

अखिल भारतीय भुइयाँ समाज कल्याण समिति चौपारण द्वारा आयोजित श्री श्री 108 श्री रुद्र चंडी एवमं माता शबरी के द्वितीय वर्षगाँठ महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुवा। 5100 सौ कलश के साथ निकले कलश यात्रा को बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भुइयाँ समाज के जिला अध्यक्ष बिहार राम आदि ने मुख्य पुजारी सह पूर्व जीप सदस्या रीना कुमारी को माथे पर कलश देकर कलश यात्रा का शुभारम्भ किया। जोकट स्थित शबरी माता मन्दिर से निकले कलश यात्रा, सात किमी पैदल चलकर सभी श्रद्धालु जल भरनी के लिए ताजपुर के पुराना शिबाला स्थित छठ घाट पहुँचे। आचार्य धनंजय पांडेय ने विधि विधान एवं मंत्रोच्चरण कर जल भरनी का कार्य समपन्न कराया। प्रभु श्रीराम व माता शबरी के जयकारों से गुँजा पूरा चौपार। इससे पूर्व आयोजन समिति सह प्रखण्ड कमेटी चौपारण के अध्यक्ष आज़ाद भुइयाँ, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र भुइयाँ, सचिव दिगंबर भुइयाँ, उपसचिव रामप्रसाद भुइयाँ, कोषाध्यक्ष संतोष भुइयाँ, उप कोषाध्यक्ष कैलाश भुइयाँ, समन्वयक काशी भुइयाँ ने अतिथियो को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे चौपारण में भक्ति में डूब है। माता शबरी के प्रति श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कहा ऐतिहासिक भीड़ के साक्षी बने हजारो श्रद्धालुओं पर माता शबरी की कृपा बनी रहे। कलश यात्रा में विधायक उमाशंकर अकेला यादव, जेएमएम नेता बिनोद विश्वकर्मा, तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू, समाजसेवी भुनेश्वर यादव, जीप सदस्य रवि अकेला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रवीदास, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, राजेन्द्र चनद्रवंशी, समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, कैलाश भुइयाँ, पूर्व मुखिया अनिल पांडेय, सुनील शेखर, प्रदीप कुमार, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, अभिमन्यु भगत आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सदस्य लखन भुइयाँ, शंकर भुइयाँ, रंजीत भुइयाँ, पवन कुमार, राजकुमार भुइयाँ, रंजीत भुइयाँ, कार्तिक भुइयाँ, प्रकाश भुइयाँ सहित अन्य महती भूमिका निभा रहे है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
