
*धनबाद :* रेलवे ने पटरियों की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। इस वजह से कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। जबलपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस का रूट बदल दिया गया है।रेलवे ने 29 दिसंबर तक शक्तिपुंज को कटनी-सिंगरौली, चौपन के रास्ते हावड़ा नहीं ले जाया जाएगा। इस ट्रेन को कटनी से प्रयागराज से गया होते हुए हावड़ा तक चलाया और इसी रूट से लाया भी जाएगा। दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मंडल में गढ़वा रोड जंक्शन के तोलरा और रजहरा स्टेशनों पर प्री नान, इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर जाने वाली पमरे की कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं।

ट्रेन नंबर 11447/1148 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्ति पुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से चलाया गया वाया जबलपुर-कटनी साऊथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया-धनबाद स्टेशन होकर जाएगी। वहीं ट्रेन 13025-26 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस को 21 दिसंबर तक अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-सतना-कटनी-कटनी मुड़वारा स्टेशन से होकर चलाया जाएगा।

यह ट्रेन सिंगरौली, चौपन, गढ़वा रोड जंक्शन, बरकाकाना, चंद्रपुरा जंक्शन स्टेशन नहीं जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
