
*यज्ञ दर्शन को अपनाकर मनुष्य उत्कृष्टता के शिखर पर चढ़ता है और देवत्व की ओर अग्रसर होता है- मनीष जायसवाल*
—–
हजारीबाग के बड़कागांव रोड़ स्थित शंकरपुर में एंजेल्स हाई स्कूल के सामने गायत्री परिवार ट्रस्ट, हजारीबाग द्वारा शांति कुंज हरिद्वार के माध्यम से आयोजित तीन दिवसीय 9 कुंडीय विराट गायत्री महायज्ञ के समापन के अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और यज्ञकुण्ड में माथा टेका। इस 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दौरान तीन दिनों तक क्षेत्र में भक्ति की रसधार बही। इस दौरान मुण्डन संस्कार, जन्मदिन दीक्षा और 500 वृक्षारोपण का संकल्प उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से लिया। यज्ञ में प्रवक्ता नरेंद्र विद्यार्थी ने लोगों के बीच सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक जागृति लाई तो शांतिकुंज, हरिद्वार से पहुंचे सच्चिदानंद जी और उनकी टोली द्वारा गायत्री मंत्रों सहित अन्य मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ को विधि- विधान से संपन्न कराया। जिला समन्वयक बृजकिशोर सिन्हा ने यज्ञ के सफल संचालन में विशेष सहभागिता निभाई।

मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की अग्नि में पकाए जाने पर जिस तरह सोने की कलुषता मिटती और आभा निखरती है, उसी प्रकार यज्ञ दर्शन को अपनाकर मनुष्य उत्कृष्टता के शिखर पर चढ़ता और देवत्व की ओर अग्रसर होता है ।

मौके पर विशेषरूप से यज्ञ समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ़ पुनू सिंह, व्यवस्थापक रविन्द्र गुप्ता, मूलचंद साव, रामवृक्ष पासवान, राकेश रंजन दुबे, गोपाल सिंह, मंजीत राणा, राजेश कुमार और सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
