• Tue. Feb 17th, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ भगवान चित्रगुप्त मंदिर का छत ढलाई , चित्रांश परिवार के लोगों में हर्ष

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024

 

हजारीबाग : हजारीबाग छठ तालाब स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर का निर्माण कार्य छत की ढलाई वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ जहां पूजा विधान के बाद नारियल फोड़ कर की गई पूजा में पूर्व डीआईजी दीपक वर्मा , सेवानिवृत विभागाध्यक्ष विनोबा भावे प्रो डॉ प्रदीप कुमार प्रधान कांग्रेस के ने टीवीता सह समाजसेवी आशीष सहाय के द्वारा नारियल फोड़ कर ढलाई की शुरुवात की गई । मौके पर बताया गया की छठ तलाब श्री चित्रगुप्त मंदिर 1988 में स्व सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में अजय कुमार सिन्हा,स्व अरविंद कुमार सिन्हा,अशोक कुमार सिन्हा,राकेश कुमार सिन्हा,अखौरी गुप्तेश्वर नाथ सहाय के द्वारा किया गया था तब से लेकर आज तक हजारीबाग कायस्थ इस स्थल पर अपने आराध्य श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना करते हुए आ रहे है । मंदिर निर्माण को बढ़ाते हुए हजारीबाग कायस्थ समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया l मंदिर में निर्माण कार्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ प्रदीप कुमार प्रधान ने कहा की भगवान चित्रगुप्त हमारे आराध्य हैं और हम उनके संतान आज मंदिर के जीर्णोधार में हमारी उपस्थित महज एक संयोग नहीं बल्कि हमें हमारे सामाजिक कर्तव्यों का बोध कराता है चित्रांश परिवार के लोगों को आह्वान करते हुए श्री प्रधान ने कहा की हम जो भी हैं हमारे आराध्य के आशीर्वाद से हैं इसी लिए सबों का जुड़ाव हो और सामाजिक उत्थान में अपनी सहभागिता निभाएं , वही कांग्रेस नेता सह समाजसेवी आशीष सहाय ने कहा की आने वाले समय में मंदिर निर्माण कार्य में और बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे ,पूर्व डीआईजी दीपक वर्मा ने कहा की चित्रांश युवाओं के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जरूरत है युवाओं को सहयोग करने की । मंदिर नवनिर्माण में युवाओं को श्रेय देते हुए भाजपा नेता दीपक नाथ सहाय ने कहा की भगवान चित्रगुप्त जी महाराज युवाओं को और दृढ़निश्चयी बनाएं जिससे समाज के युवा धार्मिक , सामाजिक व पारिवारिक अनुष्ठानों में निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के प्रति सजग रहे l इस मौके पर प्रभात कुमार प्रधान संजीव सिन्हा बॉबी, अनुपम सिन्हा ,अमर सिन्हा,राज
प्रकाश,अनुज सिन्हा,सुभम प्रकाश,
दीप प्रकाश,ब्रजेश सहाय ,अमित सिन्हा,पुजारी बिट्टू बाबा,संजय बक्सी,रामावतार प्रसाद,मिथलेश कुमार मन्ने,राकेश श्रीवास्तव,प्रमोद सिन्हा,भैया मुरारी सिन्हा , अरविंद सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *