• Thu. Mar 19th, 2026

वेबी देवी की जीत पर लगा वधाई देने वालों का तातां,जेएमएम नेता एजाज अहमद ने दिया बेबी देवी के घर पहुंच कर बधाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 9, 2023

 

रिपोर्ट: उमेश गिरी
डुमरी विधानसभा से स्व जगरनाथ महतो की पत्नी और राज्य क मधनिषेध मंत्री श्रीमती बेबी देवी की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा बुद्धिजीवी और क्षेत्र के लोग बहुत खुश हैं।लोग उनके घर पहुंच रहे हैं और बधाई दे रहे हैं।

आज गोविन्दपुर से झामुमो नेता एजाज अहमद,माथुर अंसारी,सद्दाम अंसारी, अजय मालाकार, उमेश गिरि ने वेबी देवी के आलार्गो स्थित निवास पर पहुंचे और स्व. जगरनाथ महतो के पुत्र राजू महतो से मिलकर शुभकामनाएं दी।

एजाज अहमद ने बताया कि यह जीत स्व जगरनाथ महतो के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जो डुमरी की जनता ने उनके सपनों को पूरा करने के लिए माननीय मंत्री बेवी देवी की वोट देकर पूरा किया है। एजाज अहमद ने बताया कि आज अलग राज्य बनने के बाद जनता ने जो जनादेश माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया है उसका रिटर्न जनता को मिल रहा है।आज कई योजनाएं जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रहा है और यह झारखंड में पहली बार हो रहा है,सरकार आप की द्वारा,,रोजगार मेला के जरिये नॉकरी बांटने का कार्यक्रम, जैसे कई कार्यक्रम जनता के लिए उनके विकास के लिए शुरू किया गया।और यह जीत भी सरकार के कार्य और उपलब्धि का फल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *