
अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

वेक्टर क्लासेज कोचिंग संस्थान का नौवां स्थापना दिवस 27 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमे संस्थान की छात्रा रूहत फातमा, काजल कुमारी, निशू कुमारी, अश्विनी कुमारी, निशू कुमारी ने बारी बारी से विभिन्न विषयों पर जैसे वर्तमान शिक्षा प्रणाली, देश की हालात, ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों में अच्छी शिक्षा का उत्थान सहित ये वेक्टर क्लासेस संस्थान हम ग्रामीण लड़कियों के लिए इंटर विज्ञान की बेहतरीन शिक्षा के लिए अमृत साबित रहा इस विषय पर भी गंभीरता पूर्वक बातें रखी।
यह संस्थान बरही में 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यह नौ वर्षों के सतत प्रयास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य का परिणाम है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक की अगुवाई में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में बुके भेंट कर नौंवीं वर्षगांठ का केक काटा गया।

इस संस्थान के निदेशक दीपक गुप्ता एक सुशिक्षित युवा ही नहीं, एक उत्साही समाजसेवी भी हैं। वेक्टर क्लासेज के स्थापना दिवस पर संस्थान परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बरही के थाना प्रभारी ललित कुमार, विष्टि अथिति विधायक प्रतिनिध सुनील कुमार साहू, +2 प्राचार्य शिव कुमार, शामिल हुए। उन्होंने निदेशक दीपक गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षण में लगातार गुणात्मक सुधार और विशिष्टता लाने का मार्गदर्शन देते हुए ललित कुमार ने कहा की छात्र जीवन में दो रूप के मित्र होते है लेकिन सिर्फ मुझे अपने जीवन अच्छी बातों को अपनाना है, बुरे को त्यागना है, जीवन में अपनी मुकाम को हासिल करने के लिए बुरे लत और नशा से दूर रहें। सेमिनार के विशिष्ट अतिथि बरही प्लस टू हाई स्कूल के प्राचार्य शिव कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को वैसे तो स्कूल में सभी विषयों के क्लासेज मिलती है, लेकिन वर्तमान प्रतिस्पर्धी परिवेश में कई विद्यार्थियों पर विशेष क्लासेज की भी आवश्यकता होती है। ऐसे में वेक्टर क्लासेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन को सफलता की रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप पूर्व वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी उदय केसरी ने सेमिनार में मौजूद विद्यार्थियों से अपने शैक्षणिक जीवन के अनुभव साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सफल होने के लिए कोई शोर्टकट नहीं होता। परीक्षा में चिटिंग से बेहतर है असफल हो जाना। यदि यह मन में ठान लें और दृढ़संकल्प कर लें तो समझो कि आपको सफल और प्रतिभावान होने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार ने निदेशक दीपक गुप्ता और वेक्टर क्लासेज के सभी शिक्षकों को नौवीं स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी का अवसर है कि यह संस्थान अपनी सफलता के नौंवीं वर्षगांठ मना रहा है। ऐसे संस्थान की वजह से ही बरही मे शैक्षणिक माहौल समृद्ध हो रहा है। सेमिनार कार्यक्रम का संचालन संस्थान के शिक्षक दामोदर शर्मा वा छात्र सुमित कुमार ने किया।
वही धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक दीपक गुप्ता ने कहा की इस 2014 से कई छात्र देश के कई बड़े शिक्षण संस्थान में पठन- पाठन कर रहे इसके साथ बड़ी संख्या में छात्र कई कंपनियों में कार्यरत है जो हमारे लिए गौरव का विषय हैं। आगामी समय से संस्थान नई तकनीक से शिक्षा प्रदान करने वाली है। इस थाना एस आई कामेश्वर सिंह, समाजसेवी पप्पू चंद्रवंशी, युवा समाजसेवी मनोहर यादव, बीटू जसवाल, संपादक रितेश कुमार, पत्रकार अनुज यादव ,प्रमोद सिंह,गोविंद यादव सहित संस्थान के शिक्षक राजेश कुमार कृष्णा कुमार,अरुण कुमार, अधीर मण्डल,पंकज कुमार, निधि कुमारी, अर्जुन कुमार के साथ सभी छात्र वा कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
