• Sat. Feb 21st, 2026

वृद्धा पेंशन जागरूकता रथ को उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 17, 2024

सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा राज्य योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री वृ़द्धा पेंशन योजना को लेकर उपायुक्त नैन्सी सहाय ने आज समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ जिले के सभी इलाकों में जनजागरूकता करेगी। साथ ही इस योजना के तहत राज्य सकरार ने वृद्धा पेंशन के लिए उम्र सीमा 60 से 50 वर्ष करने की योजना लागू कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के 50 वर्ष के सभी महिलाओं और 50 वर्ष के एसटी, एससी पुरुषों को एक हजार रूपय प्रतिमाह पेंशन दी जानी है। 20 फरवरी से 22 फरवरी तक राज्यभर के गांव और शहरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर उपायुक्त के अतिरिक्त सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव सहित कई अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *