• Wed. Feb 25th, 2026

विष्णु अग्रवाल और पुनीत भार्गव के खिलाफ एफआईआर 60 कठ्ठा जमीन बन सकती है मुश्किल का सबब

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022

 

रांची झारखंड के रियल स्टेट कारोबारी और न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. एक तरफ सेना के कब्ज़े वाली भूमि की खरीद बिक्री के मामले में ईडी ने उन्हें समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है तो दूसरी तरफ रांची के सदर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. यह प्राथमिकी रांची सिविल कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज की गई है, जिसमें पवार ब्रोकर के रूप में मशहूर प्रेम प्रकाश के करीबी पुनीत भार्गव समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है. सदर थाने में उमेश गोप के द्वारा रांची एसीजीएम की कोर्ट में दाखिल कम्प्लेन केस में आए आदेश पर आईपीसी की धारा 406, 420, 467, 468, 447, 504 , 506, 341 और 323 के साथ 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला भी जमीन की खरीद बिक्री से ही जुड़ा हुआ है. कोर्ट के आदेश के बाद विष्णु अग्रवाल, पुनीत भार्गव, भरत प्रसाद, राजेश राय, लखन सिंह और इम्तियाज़ अहमद के ऊपर एफआईआर हुई है जिसकी जांच पुलिस कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *