
अंतर्कथा : बरही/पंचम पांडेय

बरही प्रखंड अंतर्गत गौरियाकरमा पंचायत में विहिप कार्यकार्ताओं द्वारा हित चिंतक सदस्यता अभियान चलाया गया। सोनू कुमार पाण्डेय, ललन चंद्रवंशी, हेमाली चौधरी के नेतृत्व में हित चिंतक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोगों को सदस्यता ग्रहण कराया गया। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ बरही प्रखंड अध्यक्ष सोनू पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक तीन वर्षों में संगठन के द्वारा पूरे भारतवर्ष में इस अभियान के तहत हित चिंतक सदस्य बनाया जाता है। इस अभियान के माध्यम से संपूर्ण हिंदू समाज को सुसंगठित कर समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है। एक दूसरे को सहयोग करते हुए सदैव अपने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा में तत्पर रहना है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
