
रांची: विश्व साक्षरता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ रांची कैपिटल ने बड़गांई स्थित बाल निकेतन स्कूल में जागरूकता अभियान चलाया. कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेंसिल एवं चॉकलेट्स वितरित किए गए.

कार्यक्रम में क्लब की सचिव आस्था किरण ने कक्षा 6 से लेकर वर्ग 10 तक के 150 बच्चों के बीच शिक्षा और साक्षरता की महत्ता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला. जिंदगी में शिक्षा से अधिक बहुमूल्य कोई चीज नहीं होती है और ना ही शिक्षा प्राप्त करने की कोई उम्र होती है. कार्यक्रम संयोजक रजनीश सिन्हा ने बताया कि साक्षरता का अर्थ है शिक्षित होना अर्थात पढ़ने और लिखने की क्षमता से संपन्न होना.

निरक्षरता अंधेरे के समान है और साक्षरता प्रकाश के समान है. इसलिए व्यक्ति का साक्षर होना अतिआवश्यक है. कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन संजीत कुमार एवं संतोष अग्रवाल के साथ-साथ समाजसेवी रंजीत रंजन व गीता समेत अन्य उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
