

धनबाद :- देश भर में पृथ्वी दिवस मनाई जा रही है। धनबाद के आइआईटी आइएसएम में पृथ्वी दिवस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय के अलावे सिम्फर के कई साइंटिस्ट और आईएसएमसी कई स्टूडेंट्स शामिल हुए।इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से हो रहे नुकशान के बारे में चर्चा कि गईं।जिसमे बताया गया कि कैसे जनसंख्या वृद्धि के बाद जंगलों को उजाड़ा जा रहा है और हरियाली नष्ट कि जा रही है।आज कई हरे भरे जंगल कंक्रीट के बिल्डिंगों में तब्दील कर दी गईं है।जंगल काटने से पर्यावरण को नुकशान हो रहा है।जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है।विधायक सरयू राय ने कहा कि 1970 से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।आज विकास के कारण पृथ्वी पर्यावरण को क्षति हो रही है।विकास कार्यो से पृथ्वी को होने वाले क्षति को कैसे रोके संरक्षण करे इसी उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।पर्यावरण क्षति को रोकने की जरूरत है।इसपर सभी को मिलकर ध्यान देना होगा।धरती का तापमान लगातार बढ़ रहे हैं ग्लोबल वार्मिग से गलेसियर पिघल रहे है।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
