
संवाद सूत्र, मेसकौर (नवादा):-बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के मेसकौर प्रखंड स्वयंसेवक अंशु प्रिया ने प्रखंड के पसाढी़ गांव स्थित एम०जे०बी० पब्लिक स्कूल परिसर में लगभग एक दर्जन पौधे लगाए। नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक अंशु प्रिया ने बताया कि यह कार्यक्रम नेहरू युवा के जिलायुवा अधिकारी ईशा गुप्ता के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित करने को लेकर नेहरू युवा केंद्र की तरफ से सप्ताहिक पौधे लगाने के कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पर्यावरण का प्रभाव पेड़ पौधों एवं फसलों पर पड़ा है। अक्सर ही असमय बरसात तथा सूखा फसलों को बुरी तरह से बर्बाद कर देते हैं।पानी के सारे श्रोत सुख रहे हैं या उनमें घुले रसायनों की वजह से पीने योग्य नहीं रह गए हैं। और ऐसे में मानव जीवन पर संकट की चर्चा और उससे निकले समाधान पर कार्यान्वयन होना ही चाहिये।विद्यालय संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए जनहित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में अशोक, अमरूद, सगवान, नींबू सहित कई तरह के दर्जन पौधे लगाए गए।विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अंजली कुमारी ने पौधारोपण करते हुए संदेश दिया कि यह सिर्फ पौध रोपण नही, यह प्राण वायु रोपण किया जा रहा है। सभी व्यक्तियों को कम से कम एक से दो पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके।मौके पर उपस्थित शिक्षक पिंटू कुमार ने कोचिंग में उपस्थित सैकड़ों बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जल का दुरुपयोग न करें। प्लास्टिक पालिथीन का उपयोग न किया जाये। इसके बदले कागज के बने झोले या थैले का उपयोग करना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो ही हम सुरक्षित रहेंगे।

बच्चों ने पौधारोपण कर सुरक्षित रखने का लिया संकल्प

नेहरू युवा केंद्र के प्रखंड स्वयंसेवक अंशु प्रिया के निर्देश पर 12वीं क्लास की छात्रा शिवानी कुमारी ने कोचिंग में उपस्थित सभी बच्चे को शपथ दिलाया कि पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदला लाऊंगी, एवं अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करूंगी। मौके पर छात्रा संध्या कुमारी, शिवानी कुमारी, रानी कुमारी, रजनी कुमारी, रवि कुमार, धीरज कुमार सहित सैकड़ों छात्रों एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
