• Thu. Apr 2nd, 2026

विश्वदिवस पर बाल श्रम दिवस मनाया गया  

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2024

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

crescent ad

माननीय झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद निरसा :माननीय सचिव महोदय श्री राकेश रोशन सर के आदेशानुसार आज दिनांक 12 जून 2024 को वैधानिक स्वयंसेवक पंकज कुमार वर्मा ने निरसा प्रखंड के श्यामपुर पंचायत के भुईया टोला में विश्व दिवस बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता कैंप मे ग्रामीणो तथा बच्चो को शिविर के माध्यम से बताया, कि बाल श्रम एक अभिशाप है, बाल श्रम करने से बच्चों का भविष्य साथ ही हमारे देश का भविष्य खराब हो रही है ।कृपया माता-पिता से अनुरोध है कि वह बच्चों को बाल श्रम करने से रोके तथा शिक्षा ग्रहण करवाने में मदद करें विशेष ध्यान दें। ताकि बच्चे पढ़ लिखकर देश का भविष्य बन सके। बाल श्रम में बच्चों की जिंदगी,बच्चों की खुशियां ,बच्चो जो अपने छोटे उम्र में खेल कूद करते हैं उनसे वंचित रह जाते हैं। इसलिए बाल श्रम एक अभिशाप है और हम लोगों को चाहिए कि बाल श्रम होने से रोके। विभिन्न जगहों में बाल श्रम हो रही है ,जहां जोखिम की संभावनाएं हैं वहां पर विशेष कर बच्चों को इस्तेमाल किया जाता है ।जिसकी वजह से बच्चो का भविष्य चौपट हो रही है । इस विश्व दिवस बाल श्रम के विरुद्ध शिविर के आयोजन मे वैधानिक स्वयंसेवक निमाई प्रमाणिक ,पुर्व मुखियापति वरूण चौधरी,वाड सदस्य तथा ग्रामीण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *