• Thu. Feb 26th, 2026

विशाल को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक,उदय प्रताप सिंह ने दी बधाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 13, 2023

 

अंकित केशरी (avn)

धनबाद: 38 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता देहरादून उत्तराखंड में 8 से 11 जून को आयोजित की गई थी।जिसमे विशाल कुमार पंडित ने अंडर 65 के.जी.भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड का मान बढ़ाया।उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी के द्वारा विशाल पंडित को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।विशाल की इस स्वर्णिम सफलता के लिए समाजसेवी उदय प्रताप सिंह, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा , झारखंड संघ के महासचिव संजय शर्मा,भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु खत्री,धनबाद ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव सुमीर शर्मा ताइक्वांडो संघ के रेफरी चीफ अमर बाउरी,विजय विश्वकर्मा कोच अमित रवानी,यमुना पासवान,आकाश विश्वकर्मा ने बधाई दी। उदय प्रताप सिंह ने कहा विशाल की इस सफलता पर हम सब को गर्व है उन्होंने विशाल पंडित को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफल होकर स्वर्ण पदक प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा धनबाद सरायढेला स्थित द राइट ट्रेक में वह हमेशा लोकल ताइकांडो प्रतिस्पर्धाओं में जाया करते थे और उनके मेहनत और अच्छे प्रदर्शन के लिए मनोबल बढ़ाते थे और उन्हें पूर्ण विश्वास था की विशाल बड़ी स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीतेंगे। विशाल के इस विशाल जीत से झारखंड के ताइक्वांडो प्रशिक्षकों में काफी हर्ष है और विशाल को मिला यह स्वर्ण पदक धनबाद के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है और वे अच्छे प्रदर्शन के लिए उत्साहित हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *