• Tue. Feb 17th, 2026

विवेक सोनी बने बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष, बिंदु दांगी 12 मतों से पराजित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 11, 2024

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव l बड़कागांव में रामनवमी पूजा को लेकर बड़कागांव दैनिक बाजार स्थित मां बसंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में रामनवमी महासमिति का चुनाव किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक विधायक लोकनाथ महतो व संचालन राजू सोनी ने किया। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार विवेक सोनी एवं बिंदेश्वर कुमार दांगी उर्फ बिंदु ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की। 12 अखाड़े के अध्यक्ष सचिव ने चुनाव में भाग लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विवेक कुमार सोनी 18 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। बिंदु दांगी को 6 वोट प्राप्त हुआ। बड़कागांव रामनवमी महासमिति के नए अध्यक्ष चुने गए। नए अध्यक्ष विवेक ने कहा कि बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, प्रोफेसर कीर्ति नाथ महतो, रामसेवक सोनी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, शशि कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी, बिंदेश्वर दांगी उर्फ बिंदु, राजू सोनी, अरविंद वर्मा, आदित्य साहू, सुरेश इ सोनी, गौतम वर्मा, सुभाष कुमार, विवेक कुमार सोनी, संतोष सोनी, मेवालाल नाग, सुरेंद्र सोनी, धर्मनाथ महतो, भीखन महतो, उमेश दांगी, रंजीत कुमार, के अलावा कई लोग शामिल थेl


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *