• Tue. Apr 7th, 2026

विवेकानंद सोशल वेल्फेयर आर्गनाइजेशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया जहां गरीब जरुरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024
crescent ad

 

*रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव*

 

कुल्टी, कुल्टी थाना अंतर्गत धेमोमेन गांव में गुरुवार को पूर्व पार्षद सह टीएमसी नेता रोहित नोनिया के सहयोग से विवेकानंद सोशल वेल्फेयर आर्गनाइजेशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जहां गरीब जरुरत मंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया।

इस दौरान मुख्य अथिती के तौर पर आसनसोल नगर निगम के मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय ने कहां कि चुनाव का समय हैं बहुत बहरूपिये आएंगे और सभंल के रहना हैं। झांसे में नहीं आना हैं, सभी साथ मिलकर ममता बनर्जी को मत देकर मजबूत सरकार बनना हैं। हमें ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का ही मंत्र नाम लेना हैं। इतने में ही नांव पार लग जायेगी। उन्होंने कहां मेरे दरबार में एक साधारण व्यक्ति भी आ सकता और समस्या का हल भी होगा मेरा यह वादा हैं। विकास के मामले में जाति धर्म और रंग नहीं देखता हूं। में गांव का लड़का हूं। समस्या बेहतर ढ़ग से समझता हूं। उन्होंने धेमोमेन में सामुदायिक भवन बनाने की भी घोषणा की ओर पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी के कम वोट के हारने पर दुख भी जताया। इस मौके पर डिप्टी मेयर वसिमूल हक नें भी संक्षिप्त भाषण दिए।

ण इस दौरान रोहित नोनिया ने कहां कि धेमोमेन गांव भाईचारा का प्रतीक हैं। जहां सभी जाति धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। यहां की सौलह आना कमिटी हमेशा संस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा अन्य कई कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं। जहां बढ़चढ़कर सभी लोग हिस्सा लेते हैं। मेयर ने धेमोमेन गांव में कइ उपहार दिए हैं स्ट्रीट लाइट, कुंआ,हरिमंदिर में सहयोग और आज नयी घोषणा से यहां के लोग प्रफुल्लित हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी, अनिल सिंह, बिनोद साव, बोरोचैयरमेन चैतन्य मांझी, पप्पू सिंह, प्रेमनाथ साव,छात्र नेता जतिन गुप्ता, मीरहासिम, बुंबा चौधरी,सुबल चक्रवर्ती, रुबिलाल टुडू,,वकील दास समेत बड़ी संख्या में टी॓एमसी सर्मथक उपस्थित थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *