
संवादाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने अपने आवास पोद्धारडीह में अपने मण्डल अध्यक्ष को लेकर एक बैठक किया !इस बैठक में पुरे निरसा विधान सभा में एक जोरदार आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

यह आंदोलन रांची तक करने का फैसला लिया गया है!उन्होंने कहा कि निरसा में लाल झंडा के ख़त्म करने के लिये!यह आंदोलन करेंगे और यहाँ से लालझंडा को उखाड़ कर फेक देना है! यहाँ का जनता लालझंडा के गुंडा गर्दी से तंग आ गयी है!
जिसका जीता जागता तस्वीर है!कुछ दिन पहले गोपालपुर मुखिया पति को किस तरह से बेरहमी से पिटाई किया गया! और भाजपा मण्डल पंचेत के बॉपी दे के भाई को झूठे केस में पंचेत पुलिस उसका नाम डाल दिया!
विधायक ने कहा क़ी अब पंचेत में अवैध बालू और अवैध कोयला सह पशु तसकरी को भी हम बंद करने के लिये!निरसा थाना से लेकर पंचेत थाना तक आंदोलन करेंगे ।
पुलिस केवल भाजपा कार्यकर्त्ताओं झूठा केश बनाकर उसे जेल भेजनें का काम करते है!इस बैठक में एज्ञारकुण्ड मण्डल अध्यक्ष रंजीत मोदी.निरसा मण्डल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान केलियासोल मण्डल अध्यक्ष गोपाल भारती मैथन मण्डल अध्यक्ष जयशंकर सिंह इत्यादि मौजूद थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
