• Fri. Jan 2nd, 2026

विधायक अंबा प्रसाद ने जीडीएम समुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

ByAdmin Office

Jan 7, 2023

 

बड़कागांव संजय की रिपोर्ट

बड़कागांव गुरुदयाल महतो बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में विधायक अंबा प्रसाद के कर कमलो द्वारा जीडीएम समुदायिक भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता जीडीएम महिला इंटर कॉलेज के प्राचार्य राम लखन महतो ने किया। मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय की विकास के लिए मै कृत संकल्पित हूं। जहां भी मेरी आवश्यकता पड़ेगी मैं स्कूल कि विकास में सहयोग करूंगी। ज्ञात हो कि उक्त सामुदायिक भवन निर्माण 3 वर्ष पहले विधायक अंबा प्रसाद की मां तत्कालीन विधायक निर्मला देवी के अनुशंसा पर ₹10 लाख रुपए लागत राशि से शुरू कराया गया था। मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से विद्यालय के सचिव सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, अध्यक्ष उमेश साव , प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पोस्ट विशेश्वर नाथ चौबे , प्राचार्य मालती कुमारी ,प्रभारी प्राचार्य राम लखन महतो, प्रोफेसर निरंजन प्रसाद नीरज, विद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी, अशोक कुमार, बीमली कुमारी, शोभा कुमारी, अख्तर हुसैन, कुलदीप कुमार ,अजय कुमार, विनोद साहू, शंकर राणा ,शंकर महतो ,अर्जुन सिंह, प्रमिला देवी के अलावा अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *