• Sun. Feb 15th, 2026

विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा वर्षो से कार्यरत रसोइया का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि
लखीसराय -: लखीसराय जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनगर पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चंद्रवंशी टोला मोहद्दीनगर में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा वर्षो से कार्यरत रसोइया का विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षको द्वारा रसोइया को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मान पूर्वक विदाई दिया गया। इस मौके पर अलग अलग विद्यालय के कई शिक्षक एवं बच्चे मौजूद रहे।इस संबंध में बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव बिपिन बिहारी भारती ने बताया की जिस प्रकार से विद्यालय में शिक्षक छात्रों के बीच गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर अपने कर्तव्यों का पालन करते है और सेवानिवीर्ति के बाद सम्मान पूर्वक विदाई दी जाती है।उसी प्रकार से रसोइया भी विद्यालय में मध्यान भोजन समय पर तैयार कर बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण भोजन करा कर अपने कर्तव्यों का पालन करती है। परंतु किसी भी विद्यालय में रसोइया का विदाई समारोह का आयोजन नही किया जाता है। पहला यह विद्यालय है जहां रसोइया को सम्मान पूर्वक विदाई की गई है।वही जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी शिक्षक अजय कुमार ने बताया की वर्ष दो हजार सात से लगातार रसोइया सुषमा देवी और सविता देवी विद्यालय में बच्चो को समय पर मध्यान भोजन उपलब्ध कराते आ रही। जिसे सेवानिर्वीत उपरांत विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस मौके पर अलग अलग विद्यालय के कई शिक्षक मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *