• Wed. Mar 25th, 2026

विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 22, 2023

 

गावां प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय पिहरा में छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया। वहीं मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार ने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग एवं बढ़ती गर्मी एवं पर्यावरण के असंतुलन को देखते हुए छात्र-छात्राओं के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया, हम सभी को अपने जीवन काल में वृक्षारोपण अवश्य करनी चाहिए क्योंकि एक वृक्ष 100 पुत्र के समान होते हैं। वही मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार, शिक्षक राकेश कुमार पाठक, प्रदीप कुमार अमित कपूर, अमित कुमार ,चंद्र प्रकाश दुबे ,संतोष कुमार ,विमल डे सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *