
*धनबाद :* धनबाद: विद्यापति समिति धनबाद द्वारा मिथिला काब महान लोकपर्व ‘सामा-चकेवा पर्व समारोह का आयोजन किया गया। पद्मपुराण “में वर्णित माइ-बहन के प्रेम का प्रतीक, चुगलखोरों और दुष्टों को जरूरी सजा का उदाहरण, जिसमें मिथिलानियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, समा ऐसा मनोरम जैसा लग रह था मानों जैसे यह पर्व मिथिला में ही हो रहा था।
आज के दिन सामा-चकेवा एवं अन्य मूर्त्तियों का विसर्जन किया गया। वृन्दावन को दुष्टों को मुंह झुलसाकर माइ-बहन के प्रतीक सामा-चकेवा का विसर्जन किया गया। सर्वप्रथम धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, जैप कमांडेन्ट सह प्रभारी रेल एसपी आलोक प्रियदर्शी सीबीआइ एसपी पी० के० झा, ओ०पी० मिश्र के साथ समिति के उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात् महाकवि विभापति के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया।

तत्पश्चात अध्यक्ष शिवकान्त मिश्र द्वारा समिति के क्रिया कलापों पर प्रकाश डाला गया. समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश झा नेताजी द्वारा इस पर्व की महत्ता का वर्णन किया गया। तत्पश्चात, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। आशा मिश्र द्वारा ‘जय-जय भैरवी भगवती वंदना, सुश्री कनकलता द्वारा सामा गीत एवं विद्यापति गीत प्रस्तुत किया गया। बंदना झा, पिंकी झा एवं संतोष जी द्वारा अपने गायन से मंच को संगीत मय किया गया। इसके अतिरिक्त बाल कलाकार सौम्या लक्ष्मी द्वारा नृत्य पेश किया गया।

पर्व समारोह आयोजन में उपाध्यक्ष धीरेन्द्र झा, महासचिव अमर नाथ झा, कोषाध्यक्ष आशुतोष झा, जय प्रकाश झा, अमरेन्द्र राय, वरुण मिश्र, राजू सिंह, राधाकृष्ण झा, दीपक मिश्र, अशोक ठाकर, के० के० ठाकुर, आर.के. झा, विनोद कुमार झा आदि की अहम भूमिका रही.
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
