
मोदी के आने के बाद देश में हुए व्यापक बदलाव, आधुनिक भारत के इतिहास में जुड़ा स्वर्णिम अध्याय- मनीष जायसवाल

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखण्ड विधानसभा के शीतकालीन सत्र से लौटकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बड़कागाँव के कांडतरी पंचायत भवन व आंगो पंचायत भवन में पहुँचकर संबोधित किया।कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, लाचार, किसान व महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। जरूरतमंद महिलाओं को गैस चूल्हा व सिलेंडर वितरत किया। विधायक मनीष जायसवाल के हाथों नई तकनीक से निर्मित ड्रोन उपकरण के तहत कांडतरी गांव के खेतों में यूरिया का छिड़काव कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि 25 दिसम्बर से उलिहातू की धरती से प्रधानमंत्री ने संकल्प भारत यात्रा की शुरुआत की थी जो 25 जनवरी तक देश के कोने- कोने तक यह रथ पहुँचकर लोगों को जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं से अवगत कराने का कार्य करेगा। इस कार्यक्रम में ही लोगों को स्वास्थ्य का भी जांच कर मुफ्त में दवाइयां भी दी है।आगे उन्होंने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल ने पीएम मोदी के आने के बाद देश में हुए व्यापक बदलाव आधुनिक भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया है ।
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, भाजपा नेता जयनारायण मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, सांसद प्रतिनिधि बेचन साव, श्रीकांत निराला, उपाध्यक्ष अशोक साव, किशोर राम, महामंत्री इंद्र भूषण राम, सुमन गिरी, कांडतरी मुखिया सह मुखिया जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद,उप प्रमुख बचनदेव कुमार, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा, सुरेंद्र महतो, स्वरूप नारायण, मनीष पांडेय, शिबू मेहता, आंगों पंचायत के नीलम मिंज, हीरालाल साव, राजेश कुमार, शोभा देवी, शांति देवी, कविता देवी, द्रोपदी देवी, अर्चना कुमारी, राधा कुमारी, पूनम कुमारी, आशा देवी, पुष्पा देवी, सुलेखा देवी, किरण देवी, बीना देवी, प्रतिमा कुमारी, गुलची कुमारी, सविता देवी, मंजू कुमारी, प्रतिमा हांसदा, मुनिया देवी, बंधनी देवी, सोनिया देवी, अनीता देवी, कवित्री देवी सहित अन्य गणमान्य सैकड़ों लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
