
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नोनगढ पंचायत के नोनगढ गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा राष्ट्रीय गान गा कर किया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को स्थानीय लोगों ने फूल माला पहना कर एवं अंग वस्त्र देखकर भव्य स्वागत किया। जहां कृषि मंत्री ने किसने की समस्या से रूबरू हुए एवं उपस्थित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। जिस कार्यक्रम में पहुंचे लोगों में काफी उत्साह दिखा। जहां सरकार द्वारा चलाई जा रही ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना आदि दर्जनों जन कल्याणकारी योजनाओं की स्ट्रोल लगा कर उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। तथा दर्जनों किसानों का समस्या का समाधान ऑन द स्पॉट किया गया। इस दौरान सभी ने भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। जहां केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के दर्जनों लाभुकों ने अपनी जानकारी साझा की तथा किसानों ने कहा कि केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार ने किसान सम्मन निधि देकर गरीब किसानों को खेती करना आसान कर दिया है। जिसको लेकर किसान ने कहा कि सरकार खेती के लिए ₹6000 दे रही है जिससे बाजार से कर्ज लेना नहीं पड़ रहा है। स्थानीय मुखिया जूली देवी ने माननीय मंत्री जी से ग्रामीणों की समस्या को रखते हुए नहर एवं स्टेट टूबेल का मांग किया जिस मंत्री जी ने पूर्ण करने का अश्वासन दिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
