• Wed. Mar 25th, 2026

वातावारण के लिए जीवन शैली”* *बी0एस0एफ0 मेरू कैम्प द्वारा 10 कि0मी0 वॉकाथन का आयोजन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 18, 2024

दार( हजारीबाग): सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप द्वारा प्रधानमन्त्री के आहवान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान *”Mission Lifestyle for Environment”* यानि “पर्यावरण के लिए जीवनशैली” के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध कड़ी में के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, हजारीबाग के तत्वावधान में दिनांक 18 मई को वॉकाथन का आयोजन किया गया। इस वॉकाथन का मुख्य उदे्श्य आम जनमानस को खुद को फिट रखकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साहित करना रहा।
वॉकाथन का आरंभ प्रातः 0600 बजे, मेरू कैंप से किया गया व सिलवार तक के सभी गांवों से होते हुए रैली 10 किलोमीटर के सफर उपरांत समय 0730 बजे मेरू कैंप में पूरी हुई। वॉकाथन में बी0एस0एफ0 मेरू कैंप के 200 से ज्यादा सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आम नागरिको में भी काफी उत्साह दिखाई दिया, विशेषकर बच्चों नें तालियां बजाकर सीमा प्रहरियों का अभिवादन व उत्साहवर्धन किया।
मिशन लाइफ पर्यावरण संरक्षण के लिए सही निर्णय लेकर पृथ्वी को बचाने की लड़ाई में महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का लोकतंत्रीकरण करना है। मिशन लाइफ के तहत हमारे प्रयास कई क्षेत्रों में फैले हुए है, जैसेः स्थानीय निकायों को पर्यावरण के अनुकूल बनाना, पानी की बचत करना, ऊर्जा की बचत करना, अपशिष्ट एवं कचरे को कम करना, फिट रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाना, आदि। विदित हो कि इस प्रकार के सराहनीय अभियानों में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैंप सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है व भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *