
*मांडर* डीसी, एसएसपी और ग्रामीण एसपी ने शुक्रवार को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मुड़मा जतरा स्थल का निरीक्षण किया। नौ अगस्त को मुड़मा जतरा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होना है।

10 अगस्त को इसी मैदान पर मुहर्रम मेले का आयोजन होना है। दोनों पक्ष के लोग इस जमीन पर अपना-अपना दावा जताते हैं। पिछले वर्ष मुहर्रम के मौके पर झंडागड़ी करने से दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद आदिवासी समुदाय आठ घंटे तक रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ जाम कर दिया था। जामकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन इसका निदान करे, उक्त भूमि की सभी कागजात उनके नाम पर है।

प्रशासन द्वारा काफी मान-मनौव्वल के बाद जामकर्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया था। सीओ विजय हेमराज खलखो ने बताया कि इस बार नौ और 10 अगस्त को दोनों समुदायों की ओर से मेले का आयोजन वहीं पर होगा। इस समस्या के स्थायी निदान के लिए 25 अगस्त को बैठक होगी। इसमें जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में धर्मगुरु बंधन तिग्गा, जतरा संचालन समिति के अध्यक्ष जगराम उरांव, अनिल उरांव, मनोज उरांव, एतवा किस्पोट्टा, रवि तिग्गा, मुड़मा मुखिया बंधना उरांव, घुनू उरांव, सुका उरांव, बहादुर उरांव, कमले किस्पोट्टा, रंथू उरांव और अनिल उरांव आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
