
धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा यू के धनबाद महानगर अध्यक्ष जेपी वालिया ने गृह सचिव झारखण्ड सरकार राँची को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि धनबाद कोयलांचल क्षेत्र में इन दिनों असमाजिक तत्वों का होसले एवं उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर किस तरह से हमले कर हत्या की साजिस की जाती है मैं माननीय का ध्यान लोयाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले रतनेश कुमार की ओर दिलाते हुए कहना चाहता हूँ कि हमेशा गैरकानूनी धंधे करने वाले लोगों के खिलाफ में आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता पर उसके आवास में जानलेवा हमला करने का कार्य किया गया इसका कारण यह है कि इन दिनों लोयाबाद और जोगता में बड़े पैमाने पर कोयला तसकरी की धंधे चल रहे है।

उन्होंने पत्र में आगे यह भी लिखा है कि अवैध माईनिंग चलाने वाले लोगों के खिलाफ में सरकार एवं पुलिस प्रशासन को उनकी गलत कार्य की जानकारी दी जाती है और कोयला तसकरों के खिलाफ कारवाई की माँग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया है।

जिसके संबंध में लोयाबाद थाने में एफ०आई०आर दर्ज करने के बाद भी अब तक हमलेवारों की गिरफ्तारी नहीं होना यह चिंता का विषय है और अपराधियों के होसलों को बुलंद करने की एक साजिश है। जबकि तत्काल कारवाई करते हुए पुलिस को वैसे असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करना चाहिए था लेकिन अब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होना यह एक साजिश का परिणाम है और अपराधि खुलेआम लोयाबाद में घुम रहे है और सामाजिक कार्यकर्ताओं को धमकिया दे रहे है पूर्व में भी सामाजिक कार्यकर्ता रतनेश कुमार
ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को अवगत कराया था उसके बाद इस तरह की घटना कोयला माफियाओं द्वारा करवाई गई जो गंभीर जाँच का विषय है।उन्होंने अपराधियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
