
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद- लोयाबाद थाना अन्तर्गत एकडा झारखण्ड मोड़ एंव लोयाबाद मोड में बुधवार को एससी-एसटी आरक्षण मे वर्गीकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ में स्थानिय आन्दोलन कारीयों एवं प्रदर्शनकारियो ने सड़क जाम कर आहूत भारत बंद को सफल बनाया ।

सुबह नौ बजे से आन्दोलन कारीयों एवं भारत बंद समर्थन मे कांग्रेस,भीम सेना,बहुजन समाज पार्टी,भीम आर्मी सहित राष्ट्रीय स्वाभीमान मंच अन्य संघ के सदस्य शामिल थे। लोयाबाद मोड एंव एकडा में धनबाद कतरास र्माग को गाड़ी से बेरीकेट कर जाम कर दिया और सुप्रीम कोर्ट एवं केन्द्र सरकार के फैसले के विरूद्ध मे जोरदार नारे लगाते देखे गये । जिससे एकड़ा से लेकर सेन्द्रा मोड़ तक बड़ी – छोटी गाड़ीयों का लम्बी कतार लग गई । वही ऑटो एंव टोटो पूर्णतः बंद हो जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त देखा गया यात्री पैदल जाने पर मजबूर थे ।हलांकी इस दौरान एक एम्बूलेंश करकेन्द की ओर से आया जिसे लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार द्वारा एकड़ा में आन्दोलनकारियों को समझा बुझा कर रास्ता दिया गया । वही लोयाबाद के तमाम दुकाने एवं प्रतिष्ठान खुला देखा गया। इस बंदी का असर सरकारी संस्थानो एवं बैको पर नही देखा गया। क्षेत्र के सभी गैर सरकारी विद्यालय को बंद देखा गया तो वही क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु रूप से चलता रहा। हलांकी इस दौरान क्षेत्र मे कोई अप्रिय घटना नही घटी । वही किसी प्रकार की घटना ना हो इसको लेकर सुबह से लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार अपने पुलिस बल के साथ मुस्तैद देखे गए।वही बंदी के सफल बनाने मे रोशन पासवान,बिनोद दास,रमेश राजा, मनोज पासवान,केदार पासवान,सतेन्द्र पासवान,मुकेश पासवान उर्फ डब्लू,सुरजदास,संतोष,संदीप,बैंजनाथ सहित भीम आर्मी के सदस्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
