
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

लोयाबाद।लोयाबाद थाना परिसर में शनिवार को लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर शांति समिति एवं पुलिस जन सहयोग समिति की एक बैठक थाना के अवर निरीक्षक सूर्य प्रकाश दुबे की अध्यक्षता में हुई । बैठक में पुलिस शांति समिति एवं पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्यों समेत लोयाबाद के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल होकर अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव का परिणाम आने पर आपसी सहमती जताए। बैठक को संबोधित करते हुए अवर निरीक्षक सूर्य प्रकश दुबे ने कहा कि लोयाबाद थाना क्षेत्र में शान्तिप्रिय जनता है।और पुलिस प्रशासन जनता से आशा करती है कि पूर्व की भांति शांति व्यवस्था बनाये रखने में यहां की जनता सहयोग करेगी ,साथ ही साथ बिजय जुलूस निकालने से पहले धनबाद एस पी से आदेश लेना अनिर्वाय होगा ।इस बैठक में एएसआई हीरा लाल दास,प्रकाश कुमार,सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।वही जन सहयोग समिति के सदस्यों में से लोयाबाद चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव सुनील पाण्डे,वार्ड नंबर 7 के निर्वतमान पार्षद,नंदू दुल्लाल सेन गुप्ता,पूजा कमेटी के वीरेंद्र पासवान,राजेंद्र पासवान,,जय प्रकाश पाण्डे, सोहन महतो, रवि चौबे, अजीत पासवान,राजेंद्र दास,एसएस प्रसाद,अवधेश सिंह, रामा शंकर महतो शंकर तुरी,अनवर मुखिया, मनु सिंह, कृपा शंकर सिंह,मुकेश पासवान,नीतू चौधरी,आदि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
