
*पटना :* बिहार में विपक्ष दलों की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुक्रवार को आयोजित दोपहर के भोजन में नेताओं को लिट्टी-चोखा, गुलाब-जामुन, जलेबी, विभिन्न प्रकार के ताजा शरबत और प्रदेश के कई अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।

*राहुल गांधी ने की पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा*

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने दोपहर के भोजन में परोसे गए पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘नीतीश जी द्वारा आयोजित दोपहर के भोजन में बिहार के सभी पारंपरिक खाद्य पदार्थ परोसे गए। शानदार लिट्टी-चोखा और खास गुलाब-जामुन भी परोसा गया… मैं इसके लिए नीतीश जी को धन्यवाद देता हूं। बिहारी व्यंजनों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान बहुत अच्छा समय बिताया।” विपक्ष की बैठक में शामिल होने आए नेताओं को अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा विभिन्न प्रकार के पारंपरिक बिहारी व्यंजन परोसे गए।
मेहमानों को प्रसिद्ध जलेबी, विभिन्न प्रकार के ताजा शरबत भी परोसे गए। इसके अलावा बिहार की मशहूर मखाना खीर, सिलाव खाजा, मनेर का लड्डू और धनरूआ का लाई भी परोसा गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
